Categories: CrimeFEATURED

पत्नी द्वारा पति के एड्स होने की बात सार्वजनिक करने के संदेह पर पति ने फांसी लगाई.

एक २७ वर्षीय शख्स ने अपनी शादी की सालगिरह के ठीक एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. वजह वो  एचआईवी पॉज़िटिव था और उस शक्स की पत्नी ने उसके एड्स होने की बात कथित तौर पर सार्वजनिक कर डी थी उसने अपनी पत्नी के दुपट्टे से लटककर फांसी लगा ली.

यह भी पढ़े – उल्हासनगर में बलात्कार का आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार

घटना गुजरात के अहमदाबाद के अमरईवाड़ी की सुखसागर सोसाइटी की है. इस शख्स ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा. इसमें उसने अपनी पत्नी, सास और साले पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं. युवक का आरोप है कि पत्नी समेत उसके रिश्तेदारों ने उसके एचआईवी पॉजिटिव होनी की बात को सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़े – युवाओं को नये तरह के नशे से बचाने के लिए ई-सिगरेट पर प्रतिबंध: प्रधानमंत्री मोदी

अमरईवाड़ी पुलिस के अधिकारी के अनुसार युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह और उसकी पत्नी पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में थे. अपनी पत्नी को अपनी बीमारी के बारे में बताने के बाद ही उन दोनों ने चार साल पहले शादी की थी. उसने लिखा कि अब वह उसकी मौत का कारण बन गई है

यह भी पढ़े – खाकी वर्दी को लगा खादी का चस्का ! कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लड़ेंगे चुनाव।

मृत युवक के पिता ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवाई  और बताया कि उन्होंने लड़की के परिवार वालों को पहले ही इस बीमारी के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने ये भी बताया कि युवक का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था.

यह भी पढ़े – पुलिस थाने के लिए रिश्वत में जेरॉक्स पेपर व अन्य स्टेशनरी मांगने के आरोप में दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

युवक के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं. उन्हें उनके बड़े बेटे ने फोन पर जानकारी दी थी कि युवक ने अपने फोन पर डिप्रेसिंग का स्टेटस लगाया हुआ है. ये जानकारी मिलने के बाद जब उसके पिता आनन-फानन में घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली है. वह वहां से उसे लेकर किसी तरह एलजी हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़े – ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ के नाम से ठगी करने वाले चीटर्स अब पुलिस हिरासत में

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago