वरिष्ठ नागरिकों को छतरी वितरित, कांग्रेसी किशोर सिंह की जनसेवा
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांग्रेस कमेटी मुंबई के पूर्व सचिव डॉ.किशोर सिंह ने बोरीवली ( पू.) के पैराडाइज सभागृह में कार्यक्रम आयोजित कर 600 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में छतरी वितरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, मुकुंद शर्मा, सतीश मिश्र, ललित पांडे,सोनू यादव, सुजीत कनौजिया, निमेष शाह, अनिल धोबी ,राजेंद्र विश्वकर्मा, रवि यादव, प्रशांत परदेसी ,अशोक सिंह, अनिल यादव,अजय पांडे, सिद्धार्थ पटेल, महेश मेहता, लालचंद गुप्ता, मानिक चंद यादव, भरत पांडे, सुरेंद्र पांडे, कमलेश वर्मा, रामकृपाल शर्मा, रमाकांत यादव, बालेश्वर चौहान, रामायण चौहान , लालजी यादव, वैभव शाह, दीपेश मिश्र, सुदामा गौड़, मनोज यादव, भगत सिंह, कनु भाई, संतोष उपाध्याय, लल्लन सिंह, शांति लाल कनौजिया, नवनाथ शिर्के, संजय मकवाना, सुरेखा माली, हरेंद्र पंड्या, आत्माराम शर्मा, किशोर पांचाल, चिंतामणि दलवी, सानू बेड़ा का सराहनीय योगदान रहा।
गौरतलब है कि डॉ.किशोर सिंह कई सालों से मेडिकल कैंप,छतरी वितरित,बच्चों को स्कूल बैग व पुस्तक विरतण,वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान आदि जैसे जनोपयोगी कार्यक्रम कर सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं, जिसकी प्रशंसा लोग मुक्तकंठ करते हैं।
यह भी पढ़ें – अंधेरी में मुफ्त चिकित्सा शिविर 17 को
इस अवसर पर कांग्रेस, मुंबई के कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,संगठन महासचिव एड. संदेश कोंडविलकर, सदानंद चव्हाण, एड. अशोक सूत्राले, कुमार खिलारे, अनंत जाधव, रश्मि मेस्त्री, राजेश निर्मल, सुभाष नहीरे, तिलोत्तमा वैद्य, प्रमोद लोकरे,राजपति यादव, अभय चौबे , लालता विश्वकर्मा डा.नरेंद्र कुमार,धनंजय जुन्नरकर, चौथीराम गुप्ता, सुरेंद्र मेहरा, विनोद गुप्ता, श्यामलाल यादव, श्यामजीत यादव, बाबू कालर सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

