Categories: FEATUREDLatest

उद्धव ठाकरे बने राज्य के १८ वे मुख्यमंत्री,

अनेक अटकलों के बीच आज शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के 18वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान मंच पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में राकपा सुप्रीमो शरद पवार, कांग्रेसी कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, अहमद पटेल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, टीआर बालू, स्टालिन रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी की सपरिवार उपस्थिति के साथ पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा महाराष्ट्र प्रमुख चंद्रकांत पाटील भी उपस्थित थे

इसके साथ शिवसेना कोटे से ठाणे जिला शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, राकपा कोटे से जयंत पाटिल, और छगन भुजबल, और कांग्रेस कोटे से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात और नितिन राउत ने मंत्री पद की शपथ ली.

पहले से निश्चित शाम ६ . ४० के समय से पहले ही मंच के साथ दर्शक दीर्घा भी खचा खच भर गया था. आयोजको के तरफ से दादर के शिवाजी पार्क में ७० हजार कुर्सिया लगाईं गयी थी. सभा स्थल पर शिवसेना के साथ राकपा और कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

मंच पर मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और पुत्र आदित्य ठाकरे के साथ उपस्थित हुए. शपथ लेने के पहले उद्धव ठाकरे ने पहले मंच को प्रणाम किया फिर शिवाजी महाराज के प्रतिमा को नमन करने के बाद शपथ लिया.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 hour ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago