Categories: FEATUREDPolitical

दो राज्यों के विधानसभा चुनाव और विलुप्त होती कांग्रेस !

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
किसी समय देश के राजनीतिक शिखर पर अपना डंका बजाने वाली कांग्रेस आज विलुप्त होती नजर आ रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव हैं मगर किसी भी कोंग्रेसी नेता का कोई भी बड़ा बयान देखने या फिर सुनने को नहीं मिला है।  कांग्रेस के युवराज विदेश में घूम रहे हैं और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कुछ ख़ास दिलचस्पी लेते नहीं दिख रही हैं।

महाराष्ट्र में  कांग्रेस की हालत यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस में विलय करने की बात करने लगे हैं।  यानी कि अब कांग्रेस शरद पवार की लंगोटी पकड़ कर अपना अस्तित्व बचाने में लग गयी है.

एक समय देश में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस की यह हालत होगी ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।  इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी की नीतियों का विरोध करते हुए या तो दुसरी राजनीतिक पार्टी में चले गए हैं या फिर चुनाव प्रचार से किनारा करने की घोषणा कर चुकें हैं।  महाराष्ट्र की बात करें तो संजय निरुपम और मिलिंद देवड़ा जैसे मंझे हुए कोंग्रेसी चुनाव प्रचार से दूर हैं।

कृपाशंकर सिंह कांग्रेस छोड़ चुकें हैं। कांग्रेस ने इन विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को टिकिट दिया है जो अपनी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं  नहीं पहचानते। पार्टी  शीर्ष नेताओं को अब अपनी उम्र का भी एहसास हो गया है। वह कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस के बारे में यदि यह कहा कि कांग्रेस दोनों राज्यों में अपनी हार कबूल कर चुकी है तो  अतिश्योक्ति नहीं होगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

16 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago