Categories: FEATUREDSocial

विपक्ष की एकजुटता से निपटने के लिए बीजेपी इस मुद्दे पर लड़ेगी अगला लोकसभा चुनाव

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और उनकी अनुपस्थिति में अराजकता फैल जाएगी. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा शनिवार को आयोजित विपक्ष की रैली पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव- लोग मजबूत सरकार चाहते हैं या मजबूर सरकार जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा. उन्होंने पुणे में मीडियाकर्मियों से कहा, ”कोलकाता की कल की रैली में विपक्षी दल एक साथ आए, उस पर ध्यान देने से यह स्पष्ट होता है कि ये सभी दल मोदी को हटाना चाहते हैं लेकिन विकल्प कौन है?

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा, ”वे विकल्प प्रस्तुत नहीं कर सकते, ऐसे में देश में स्थिति ऐसी होगी कि यदि मोदी नहीं हैं तो अराजकता होगी.” केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने इंद्र कुमार गुजराल, चंद्रशेखर और एच. डी. देवेगौड़ा की गठबंधन सरकारों का हवाला देते हुए कहा कि लोगों ने उन कमजोर सरकारों को झेला, जबकि दूसरी तरफ जनता मोदी की अगुवाई वाली मजबूत और नीति आधारित सरकार के फायदे देख चुकी है.

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा, इसलिए लोग मजबूत और मजबूर सरकार के बीच चुनाव करेंगे. जावड़ेकर ने कहा कि कोलकाता रैली से विपक्षी दलों की घबराहट दिखती है, क्योंकि वे घोषणापत्र या न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के लिए कोई समिति नहीं बना पाए, बल्कि उन्होंने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन पर एक पैनल बनाया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, इससे पता चलता है कि वे अपनी संभावित हार के लिए पहले से ही बहाना ढूंढ रहे हैं, इससे उनकी घबराहट दिखी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मजबूर सरकार चाहते हैं ताकि वे भ्रष्टाचार कर सकें. उन्होंने कहा, ”लोग मोदी सरकार जैसी मजबूत सरकार चाहते हैं जो व्यवस्था से भ्रष्टाचार का सफाया कर रही है और उसमें लिप्त लोगों को नहीं बख्श रही है. केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्तारूढ़ बीजेपी 2019 के चुनाव में 2014 से कहीं अधिक सीटें हासिल करेगी और उसका वोट शेयर भी बढ़ेगा.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

15 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago