Categories: Crime

सास को मारने के लिए जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाती थी बहू

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में सास को जान से मारने के लिए बहू जर्मन शेफर्ड कुत्ते से कटवाती थी। अब सास की मौत हो चुकी है। मौत की सूचना पर पुलिस ने बहू के खिलाफ बरेली के थाना प्रेमनगर में चोरी, जानलेवा हमला और मकान पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

प्रेमनगर में हार्टमन पुलिया आनंद विहार के रहने वाले मोहन सिंह नयाल आकाश वाणी रामपुर में इंजीनियर हैं। उनका बेटा शिखर नयाल बरेली में एक बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। मोहन सिंह नयाल ने बताया कि 30 मई को वह आकाशवाणी केंद्र रामपुर गये थे। घर में ताले पड़े थे। इसी दौरान उनके बैंक मैनेजर बेटे शिखर नयाल व उनकी पत्नी निधि नयाल ने उनके मकान के ताले तोड़ दिये। इसके बाद उसमें रखे बीस हजार रुपये, दो तोले सोने की चेन चोरी कर मकान पर कब्जा कर लिया। आरोपी पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

उनकी पत्नी कमलेश नयाल की 30 अप्रैल 2021 को राजश्री मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। उनके सामान में उन्हें मोहन सिंह को पत्र मिला। जिस पर उनके दस्तखत थे। मृतक कमलेश नयाल ने लिखा कि शिखर व निधि से जान का खतरा है। उन्होंने एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। कई बार जान से मारने के लिये कुत्ते से कटवाने को उनके ऊपर छोड़ चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला दर्ज हो गया। ऐसी शिकायत मोहन सिंह नयाल ने एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

9 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago