Categories: FEATURED

प्रेमी कर रहा था शादी, बैंड-बाजा, बारात लेकर पहुंच गई प्रेमिका

उत्तर प्रदेश में आए दिन विवाह को लेकर अजीबों-गरीब मामले सुनने को मिलते हैं। कभी विवाह के लिए दो दूल्हे पहुंच जाते हैं तो कभी बारात दरवाजे पर होती है और दुल्हन प्रेमी के पास पहुंच जाती है।

ऐसे ही ताजा मामला आया है गोरखपुर से जहां प्रेमी रचा रहा था शादी तो उसकी प्रेमिका बैंड-बाजे सहित बारात लेकर पहुंच गई। उसके घर के सामने काफी देर तक बैंड-बाजे बजवाएं गए लेकिन पुलिस ने आकर प्रेमिका को समझाइश दी।

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा के रहने वाले संदीप मौर्या सेना में सिपाही है। उसका उसी की समाज की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था।

हुआ यह कि संदीप का जब युवती से संबंध हुआ तब वह बेरोजगार था। फिर उसकी सेना में नौकरी लग गई। वह गांव आता तो उक्त युवती के घर उसका आना-जाना होता। दोनों साथ में मिलते जिससे उनके शारीरिक संबंध भी बन गए।

कुछ समय बाद प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने को लेकर एफआईआर भी पुलिस में दर्ज कराई है।

अब जब युवक किसी और से शादी कर रहा था तो युवती मौके पर बैंड-बाजे के साथ पहुंच गई। उसके साथ उसके कुछ रिश्तेदार भी थे। युवक के परिजनों से उस प्रेमिका की काफी बहस हुई।

मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से प्रेमिका को समझाइश देकर घर रवाना किया।

एसपी मनोज कुमार अवस्थी ने मीडिया को बताया कि कानून के तौर पर एक घटना की एक ही एफआईआर होती है। किसी को भी इस बात के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है कि वह उसी से शादी करे।

लड़के की यह पहली शादी है और वह किसी से भी शादी करने का अधिकार रखता है। बात आईपीसी धारा 376 की है तो उसका प्रकरण पंजीकृत है जिसके संबंध में आगे कार्रवाई होगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

8 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago