Categories: Entertainment

टिपिकल फैमिली ड्रामा है फिल्‍म ‘राधे कृष्णा’ : रितेश पांडेय

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सिंगर – एक्‍टर रितेश पांडेय ने अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘राधे कृष्णा’ को टिपिकल फैमली ड़्रामा बताया। उन्‍होंने कहा कि मैं इस फिल्‍म को लेकर एक्‍साइटेड हूं। मुझे जब इस फिल्‍म की कहानी धर्मेंद्र सिंह ने सुनाई, तब मुझे बेहद अच्‍छा लगा और मैंने फिल्‍म के लिए हां कर दी। धर्मेंद्र सिंह ने ‘राधे कष्‍णा’ की कहानी लिखी है। रितेश ने बताया कि इस फिल्‍म में दोस्‍ती भी खूब देखने को मिलेगी, क्‍योंकि यह दो दोस्‍तों के भी कहानी है, जिसमें उनकी बहन के साथ कुछ अन्‍याय होता है। उसके बाद क्‍या होता है, यह फिल्‍म में पता चल जायेगा।
रितेश पांडेय ने कहा कि अभी मुहूर्त हुआ है और मुझे निर्देशक राम जे पटेल ने बताया कि जल्‍द ही इस फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू होगी। तो हम सभी इसको लेकर उत्‍साहित हैं। मालूम हो कि फिल्‍म में रितेश के साथ लूलिया गर्ल निधि झा और ऋतु सिंह भी होंगी। इस बारे में रितेश ने दोनों को बेहतरीन अभिनेत्री बताया। खास कर निधि झा के बारे में कहा कि वे काफी अच्‍छी और आउटस्‍टेंडिंग हैं। उनके साथ काम करने में मजा आता है। अब तक हमने जितनी भी फिल्‍में की हैं, उसके बाद हमारी ट्यूनिंग काफी अच्‍छी हो गई है। वहीं, ऋतु भी काफी अच्‍छी है। यूं कहें कि हमारी फिल्‍म की कास्‍ट बेहतरीन है, जिसके साथ काम करके मजा आने वाला है। फिल्‍म में रितेश पांडेय, निधी झा और ऋतु सिंह के अलावा, संजय पांडेय, राहुल मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह और राधा सिंह भी मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाली हैं। हमारी फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर छोटे बाबा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में डीओपी साहिल जे अंसारी और एक्‍शन प्रदीप खड़का का होगा।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

19 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago