गणतंत्र दिवस दिवस के एक दिन बाद जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के भाई मिठाई लाल यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म विनाशक का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जोकि काफी वायरल हो रहा है। समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर भव्यता के साथ की गई है। फिल्म की डिमांड पर उम्दा तकनिकी पर काफी खर्च भी किया गया है। फिल्म का पहला लुक का पोस्टर देखने पर फिल्म में केंद्रीय भूमिका में कौन हैं, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। कयास लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव, पावरस्टार पवन सिंह या फिर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव से कोई एक बड़े स्टार हैं।
फिल्म के पोस्टर में संजय पांडेय अनोखे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता संजय सिंह हैं। लेखक प्यारेलाल यादव कवि हैं। सह निर्माता स्वेता सिंह तथा कार्यकारी निर्माता अभिषेक सिंह व अफजल शाह हैं। संगीतकार आज़ाद सिंह व साजन मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि व आज़ाद सिंह हैं। छायांकन साउथ के जाने माने कैमरा माही शर्ला, नृत्य कानू मुखर्जी, सहायक निर्देशन बबलू खान व मारधाड़ हीरा यादव, संकलन संतोष हरवाडे का है। फिल्म का प्रचार प्रसार भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर कंपनी मार्स एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में मुख्य हिरोइन हॉट केक अंजना सिंह व सहायक कलाकार किरण यादव, अयाज़ खान, अनूप अरोरा, दीप्ती तिवारी, छाया सिंह, हीरा यादव, ऋचा दीक्षित, संतोष पहलवान है।
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…