Categories: Social

टिकट जांच कर्मचारियों का ’एक शाम आपके नाम’ का आयोजन 15 मार्च को कल्याण में

कल्याण. रेलवे के टिकट चेकिंग विभाग में कार्यरत स्टॉफ के बीच कार्यरत संस्था, टिकट चैकिंग स्टाफ वेलफेयर ऐसोसिएशन कल्याण मुबंई ने हर साल की तरह इस वर्ष भी अपने सदस्यों एवं उनके परिवार के लोगो के लिए 15 मार्च कल्याण में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया है.

एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि होली स्नेह मिलन समारोह 15 मार्च की शाम साढ़े 6 बजे कल्याण पश्चिम स्थित कल्याण स्पोर्ट्स क्लब के पास नक्षत्र बैंक्विट हॉल में ’एक शाम आपके नाम’ का आयोजन किया गया है.

उन्होंने बताया की ऐसे कार्यक्रम का आयोजन ऐसोसिएशन काफी समय से कर रहा है इस साल के कार्यक्रम में मध्य रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अरुण कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश कनौजिया जी,मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक शर्मा जी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन एवं,नितिन राजगोडं जी के अलावा समाजसेवी एवं उधोगपति प्रशांत फूलवाने, सुनिल वायले, एवं काफी संख्या में रेल अधिकारीयो एवं शहर के गणमान्य लोगो ने अपने आने की स्वीकृति दी है.

एसोसिएशन के स़चिव डीवी रमण ने संस्था से जुड़े सभी बहन भाईयों से परिवार के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

rajesh

Recent Posts

फेक पेमेंट ऐप’ दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वाला कल्याण का शातिर ठग गिरफ्तार; मुंबई-ठाणे के 7 मामलों का खुलासा!

मुंबई: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के ज्वेलरी शोरूम्स में ग्राहक बनकर जाने और नकली…

10 hours ago

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में मुंबई में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर अहम मंथन

मुंबई: कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की महत्वपूर्ण बैठक मुंबई…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 weeks ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 weeks ago