मुंबई- जयपुर से मुंबई आ रही जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में आर पी एफ के एक जवान ने गोलीबारी करते हुए ए एस आई तुकाराम सहित तीन यात्रियों की मौत के घाट उतार दिया । इस घटना ने रेलवे के कनिष्ठ और वरिष्ठ अधिकारियों में आपसी कलह एक बार फिर सामने आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कान्सटेबल चेतन कुमार और आर पी एफ के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक तुकाराम में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी । इसी रंजिश के चलते आरोपी चेतन ने तुकाराम पर फायरिंग की । इस फायरिंग का विरोध करने वाले तीन यात्रियों को भी चेतन ने मार दिया।
। पालघर और विरार के दरम्यान सुबह साढे पांच बजे घटी इस घटना के बाद आरोपी ने मीरारोड स्टेशन के पास चैन खींच कर फरार होने की कोशिश की लेकिन यात्रियों नेवउसे पकड लिया।
इस घटना में मारे गये लोगों के शव शताब्दी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गये हैं । आरोपी चेतन को तीन बजे अदालत में पेश किया जाएगा ।
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…