Categories: FEATUREDLatest

इस बार की राखी को बहुत स्पेशल मानती है, नरेंद्र मोदी की ये पाकिस्तानी बहन

रक्षाबंधन हिंदुस्तान के साथ पूरे विश्व भर में कल 15 अगस्त को मनाया जाएगा. इस वर्ष भी पिछले 36 वर्षों की तरह पाकिस्तानी मूल की महिला कमर जहां अपने भाई और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने के लिए बेताब है.

महिला कमर जहां के अनुसार इस वर्ष का रक्षाबंधन का त्यौहार उनके लिए बहुत महत्त्व रखता है क्योंकि इस वर्ष उनके भाई नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को दुख और त्रासदी से उबारने वाला तीन तलाक नियम को खत्म करने का कानून बना दिया है. ईसके साथ कश्मीर से 370 धारा हटाने का कानून लाया है. ३७० धारा हटाये जाने से काश्मीर एक बार फिर स्वर्ग बन जाएगा.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन कमर जहां के अनुसार वह पिछले 36 वर्षों से उन्हें राखी बांध रही है जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे. उसी दौरान महिला कमर जहां और उनके पति मोहसीन शेख से मुलाकात हुई थी पति मोहसिन शेख पेंटिंग का काम करते थे उन्हें मोदीजी ने देश के करंट विषयों पर और राष्ट्रहित में पेंटिंग बनाने के लिए उत्साहित किया। और इसी राय पर चल कर वह और उनका परिवार गुजरात के अहमदाबाद में एक सुखद जीवन यापन कर रहा है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago