Categories: FEATURED

चोर बना चौकीदार : गैंगस्टर नरेश चड्ढी मर्डर केस को जिस एसीपी ने ए-समरी किया था उसी को फिर गोधू कृष्णानी मामले की जांच

ABI NEWS

कल्याण के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अनिल पोवार की तो बल्ले-बल्ले है। इसी अनिल पोवार ने उल्हासनगर के गैंगस्टर नरेश चड्ढी हत्याकांड को ए-समरी कर दिया था। नरेश चड्ढी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोधू कृष्णानी और उसके बेटे प्रवीण कृष्णानी मुख्य आरोपी हैं। अब निरीक्षक भीमराव घाडगे मामले की जांच, जिसमें गोधू कृष्णानी भी आरोपी है, को उसी अनिल पोवार को जांच की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

गोधू कृष्णानी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

अनिल पोवार पहले महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ निरीक्षक थे। तब इन्होंने खूब लूटपाट मचाई थी। बाद में ये यहीं पर एसीपी बनकर आ गए। लूटपाट तो जारी रखी है, एक कदम आगे यह किया कि इनकी सेक्स सीडी (मनीषा-पूजा) भी बाहर आ गयी। पीड़िता को 8 लाख रुपये देकर अनिल पोवार बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार होने से बच गए।

जांच रुकवाने आईपीएस रश्मि शुक्ला भी पहुंची हाईकोर्ट

शुरू से ही पोवार का चाल-चलन अच्छा नहीं था। नरेश चड्ढी हत्याकांड में इन्होंने तो हद ही कर दी। एफआईआर को ए-समरी कर दिया। गोधू कृष्णानी और उसका बेटा प्रवीण बरी हो गए लेकिन एबीआई और वकील दीपक मिश्रा के हस्तक्षेप से कल्याण कोर्ट ने केस को फिर से खोल दिया और अनिल पोवार से जांच की ज़िम्मेदारी छीन ली। गोधू कृष्णानी अभी भी फरार है और बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्ज़ी दी हुयी है।

कल्याण के बाजार पेठ पुलिस स्टेशन में कार्यरत रहे इंस्पेक्टर भीमराव घाडगे ने 29 अप्रैल 2021 को अकोला शहर कोतवाली पुलिस स्टेशन में 33 आरोपियों के खिलाफ 27 धाराओं के तहत एफआईआर की है। इसमें गोधू कृष्णानी भी आरोपी है। यह एफआईआर अकोला से ट्रांसफर होकर बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में आयी है। आश्चर्य है कि इस मामले की जांच अनिल पोवार को दी हुयी है। इंस्पेक्टर भीमराव घाडगे भी इससे खुश नहीं हैं।

एबीआई भी मांग करता है कि अनिल पोवार से छीनकर अम्बरनाथ डिवीजन के एसीपी विनायक नरले अथवा ठाणे के वर्तकनगर डिवीजन के एसीपी पंकज शिरसाट को जांच दी जाए।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago