उर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि अब बिजली कटौती नहीं की जाएगी। बिजली केंंद्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।राज्य में कोयले कमी के कारण बिज़ली उत्पादन में कमी आई थी, जिसके कारण बिजली कटौती करनी पड़ी थी। कोयले कमी के कराण सितंबर और अक्टूबर महीने में प्रदेश में बिजली कटौती करनी पड़ी थी। इस मामले को लेकर राज्य सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर रही। खासकर किसानों में आक्रोश रहा। हालांकि दिवाली में बिजली कटौती कम कर दी गई थी. जिससे लोगों को राहत मिली थी। संभावना जताई जा रही थी कि फिर से बिजली कटौती का दंश लोगों को झेलना पड़ सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती हो सकती थी।
उर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि राज्य में बिजली कटौैती नहीं होगी। राज्य हिस्से की कोयले की खेप केंद से प्राप्त हुई है। सभी बिजली केंद्रो में कोयले का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। राज्य मेें कोयले की कमी पूरी कर ली गई है। लिहाजा दिवाली बाद प्रदेश में बिजली कटौती नहीं की जाएगी। उर्जा मंत्री बावनकुले ने बताया कि ऱाज्य के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली बिल का बकाया है। किसानों से अनुरोध है कि जितना संभव हो सके बिजली बिल का भुगतान करें।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…