Categories: National

प्रथम विश्व युद्ध के भारतीय शहीदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम विश्व युद्ध के सौ साल पूरा होने पर युद्ध में लड़ाई लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है ताकि युद्धों से होने वाली मौतों और तबाही का मंजर फिर से नजर न आए. मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘आज जब हम भयावह प्रथम विश्व युद्ध के अंत के 100 साल पूरे कर रहे हैं, ऐसे में हम विश्व शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और सद्भाव एवं भाईचारे के माहौल को विस्तार देने का प्रण करते हैं ताकि युद्धों से होने वाली मौतों और तबाही का मंजर फिर से नजर न आए.’’

उन्होंने कहा कि भारत प्रथम विश्व युद्ध में लड़ाई लड़ने वाले अपने बहादुर सैनिकों को याद करता है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ये ऐसा युद्ध था जिसमें भारत प्रत्यक्ष तौर पर शामिल नहीं था, लेकिन फिर भी हमारे सैनिकों ने शांति की खातिर दुनिया भर में लड़ाई लड़ी.’’मोदी ने कहा कि उन्हें प्रथम विश्व युद्ध में भारत की भूमिका से जुड़ी जगहों – फ्रांस के नेउव-चापेल मेमोरियल और इजरायल के हाइफा – में श्रद्धांजलि अर्पित करने का गौरव प्राप्त हुआ है.प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब (इजरायली) प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत आए तो हमने तीन मूर्ति-हाइफा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की.’’

मिजोरम : मुख्य चुनाव अधिकारी पर लगे आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने पद से हटाने की घोषणा की

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago