गैस एजेंसी द्वारा ग्राहकों के गैस लीकेज जैसी शिकायते आने के बाद ग्राहकों के घरो में रिपेयर के लिए जाने वाले मकेनिक मनमाना रकम वसूल कर रहे है. सरकारी नियमो के अनुसार जहा इन मकेनिक को गैस लीकेज के लिए जाने पर कोई शुल्क नही वसूलने का प्रावधान है,लेकिन मकेनिक जब इन शिकायतों को ठीक करने जाते है तो ग्राहकों को गैस चुल्हा, वाशर, उसके नोजल, पाइप, स्टैंड जैसी चीजे ख़राब होने की चेतावनी देते है अन्यथा बड़ी दुर्घटना की चेतावनी देकर हजारो रुपये वसूलते है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोम्बिवली पूर्व के गोग्रसवाड़ी निवासी मनीषा देशपांडे के अनुसार गत शनिवार को उनके गैस लीकेज होने लगा,इसकी शिकायत उन्होंने अपने गैस एजेंसी में की.थोड़ी देर में आये मकेनिक ने किया कुछ नही.रेगुलेटर निकाल कर गैस बाटले के मुह की तरफ नारियल का तेल डाला, और फिर रेगुलेटर डाल कर तीन चार बार बंद चालु किया,इससे गैस लीकेज बंद हो गया,उसने अपने जेब से नया बाशर निकाल कर गैस सिलिंडर में लगा दिया. अब वो अपना बिल बुक निकाल कर १७७ रूपया सर्विस चार्ज और १५० रुपये वाशर ऐसे कुल ३२७ रूपये का बिल बसूल किया.
ऐसे ही एक और गोग्रसवाड़ी की ही घरेलु महिला शिवानी पवार ने बताया की १० दिन पहले उनके घर में भी गैस लीकेज होने का दुर्गन्ध फैला तो उनलोगों ने गैस एजेंसी में फोन किया, मकेनिक आने पर यहाँ भी नारियल तेल की प्रक्रिया की गयी और लीकेज ठीक होने के बाद पाइप खराब होने,नोजल पुराना होने,चूल्हे के उपर की कटोरी भी खराब होने की बात खी और तुरंत नही बदलने पर बड़ी दुर्घटना होने की चेतावनी दी.और १७७ रूपया सर्विस चार्ज,१५० वाशर,७०० रुपया का कटोरी २५० रुपया का पाइप १५० रुपये का नोजल बदलने का बता कर कुल १४२७ का बिल दिया.
उल्लेखनीय है की इस दोनों घटनाओं में महिलाओं ने बताया की उनका गैस सिलेंडर खत्म होने को आया था,एजेंसी सूत्र ही बताते है की गैस सिलेंडर भरे होने पर लीकेज होता है तो वो खतरनाक है,लेकिन सिलेंडर खत्म होने जब आता है तो उसका प्रेसर कम होजाता है ऐसे में सिलेंडर के मुह पर लगे वाशर पुराना होने के कारण ढीला होता है तो गैस लीकेज होने लगती है,इसी तरह सिलेंडर के नोजल पुराना होने पर गैस लीकेज की शिकायते आती है.ऐसे में गैस लीकेज के लिए ग्राहकों से गैस एजेंसी के मकेनिक द्वारा अवैध वसूली कितना सही है ??
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…