Categories: FEATUREDNational

सबूत हमें भी चाहियें जनाब !

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
जबसे हिन्दुस्तान की वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक का इन अड्डों को तबाह किया है , तबसे ही हिन्दुस्तान के विपक्षी दलों के पेट में मरोड़ उठने शुरू हो गए हैं।
हर विपक्षी नेता को इस सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा चाहिए।  जैसे इन विपक्षियों की औलाद  लापता हो और उनको शक हो कि सर्जिकल स्ट्राइक वाले दिन इनकी औलाद भी इन आतंकियों के साथ बिरयानी खा रही थी।
विपक्षियों को मोदी सरकार से सबूत चाहियें और सबूत इस बात के चाहियें कि क्या सच में आतंकी अड्डे तबाह किये गए हैं या फिर ऐसे ही हवा में बात की गई है ? इन नेताओं को विदेशी मीडिया पर तो भरोसा है मगर भारतीय वायुसेना पर तनिक भी यकीन नहीं है।
ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि इन्हें अब अपनी राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक की चिंता सताने लगी है। इस लिए देश विरोधी बयानों की झड़ी लगा दी गई है।  ममता बनर्जी , सिद्धू , केजरीवाल और दिग्विजय सिंह जैसे बे पैंदी के लोटे जब सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं तो हमें क्या हर देश प्रेमी हिन्दुस्तानी को लगने लगता है कि अब वक़्त आ गया है कि इन विपक्षियों से भी कुछ बातों का सबूत माँगा जाए।
कांग्रेस बताए कि जब नेहरू के कार्यकाल में चीन ने हिन्दुस्तान की सरज़मीं पर हमला किया था तब कितने हिन्दुस्तानी जवान शहीद हुए थे और हिन्दुस्तानी फ़ौज को हथियारों की कमी किसकी लापरवाही से हुई ? कांग्रेस बताए कि पंजाब में खालिस्तानी आतंकवादियों ने अपने पेअर किसकी मदद से फैलाए ? कांग्रेस बताए कि पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की ह्त्या किसके इशारे पर की गई ? कांग्रेस बताए कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान कितने हिन्दुस्तानी फौजी मारे गए ?
ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद ऑपरेशन ब्लैक थंडर की आवश्यकता क्यों पड़ी थी ? कांग्रेस बताए कि  श्री लंका में राजीव गाँधी ने शांति सेना के रूप में जब हिन्दुस्तानी फौजियों को भेजा था तो किसकी मांग थी तथा इस शांति सेना के कितने जवान श्री लंका में शहीद हुए थे ? कांग्रेस बताए १९७१ की हिन्दुस्तान – पाकिस्तान की जंग में कितने हिन्दुस्तानी फौजी शहीद हुए थे और कितने पाकिस्तानी सैनिकों की लाशें हिन्दुस्तानी फ़ौज ने गिराएं थीं ? कांग्रेस बताए कि मुंबई पर हुए आतंकी हमले के पश्चात मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के साथ ताज होटल में एक फिल्म निर्देशक किसके कहने पर गया था ?
कांग्रेस को यदि हिन्दुस्तान की फ़ौज  के शौर्य पर शक है तो कांग्रेस बताए कि कारगिल का युद्ध किसकी वजह से जीता गया ? यदि हर बात का कांग्रेस और उसके पिल्लों को सबूत चाहिए तो कांग्रेस बताये कि १९७१ के बाद से कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में पाकिस्तान को घेरने की क्या रणनीति बनाई थी ? २६/११ के मुंबई हमले के बाद किसने हिन्दुस्तानी फौजों को पाकिस्तान पर हमला करने से रोका ? कांग्रेस बताए कि अफ़ज़ल गुरु और कसाब को गुपचुप तरीके से फांसी क्यों दी गई ?
क्यों इन दोनों कुत्तों की लाशों को सार्वजनिक रूप से हिंदमहासागर में नहीं फेंका गया ? मोदी सरकार की साफ़ नीतियों पर शक करके कांग्रेस क्या साबित करना चाहती है ? यदि कांग्रेस की नीति देश हित में है तो वह सबूत पेश करे वरना बे वजह तो श्वान भी भौंकते हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago