Categories: Entertainment

फिल्म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ पुर भारत में एक साथ प्रदर्शित होगी 8 फरवरी को

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर से अयोध्‍या राम मंदिर का मामला देश में फिर गर्म हो चुका है। सबों की निगाह मंदिर को लेकर कोर्ट के फैसले पर है, मगर उससे पहले ही भोजपुरिया सुपर स्‍टार चिंटू पांडे ने डंके की चोट पर ये एलान कर दिया है कि ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’। इसके लिए उन्‍होंने तारीख भी बता दी है और वह तारीख है 8 फरवरी 2019 । 8 फरवरी को प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फिल्म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ पुर भारत में एक साथ प्रदर्शित होगी।
दरअसल,फिल्म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ प्रदीप पांडेय चिंटू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्‍म है, जो 8 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है । इस फिल्‍म में प्रदीप पांडेय चिंटू का दमदार एक्‍शन देखने को मिलेगा। फिल्‍म की कहानी मंदिर को लेकर ही है। इस फिल्‍म में प्रदीप पांडेय चिंटू मंदिर पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले नेताओं को बेनकाब करते नजर आयेंगे। फिल्‍म को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू बेहद उत्‍साहित हैं। उनका मानना है कि मंदिर एक धार्मिक मुद्दा है, इसलिए इसका राजनीतिकरण होना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर कहा कि इसमें कुछ भी विवादित नहीं है। फिल्‍म पूरी तरह से कमर्सियल है,वो भी प्रदीप पांडेय चिंटू स्‍टाइल में।
प्रदीप पांडेय चिंटू ने बताया कि मेरे फिल्‍म के गाने और डायलॉग्‍स भी बेहद खूबसूरत है। इसमें मेरा किरदार दर्शकों को खूब पंसद आने वाला है। इसलिए मैं अपने फैंस, भोजपुरिया दर्शकों से अपील करना चाहूंगा कि वे मेरी फिल्‍म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ जरूर देखें 8 फरवरी को अपने नजदीकी सिनेमा घरो में।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago