Categories: Entertainment

फिल्‍म ‘दिल धक धक करे’ को लेकर एक्‍साइटेड हैं अभिनेता कृष्‍णा कुमार

सुरभि माधव इंटरटेटमेंट व विवेक इंटरटेटमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्‍म ‘दिल धक धक करे’ को लेकर कृष्‍णा कुमार बेहद एक्‍साइटेड हैं। कृष्‍णा कुमार इस फिल्‍म में एक अहम भूमिका निभाते आयेंगे, जिसको लेकर उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का कथानाक बेहद दमदार है। मैं इस फिल्‍म का हिस्‍स हूं, जिससे मैं काफी खुश हूं। कृष्‍णा की मानें तो यह फिल्‍म भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस की सबसे अलग फिल्‍म होगी और यह दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्‍म के लीड में सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू और खूबसूरत अदाकार तनुश्री के साथ प्रियंका महाराज भी नजर आने वाली हैं। फिल्‍म की शूटिंग इन दिनों यूपी के खलीलाबाद में चल रही है।

कृष्‍णा इस फिल्म में डॉक्‍टर की भूमिका में नजर आने वाले है, जिसको लेकर वे खूब मेहनत भी कर रहे हैं। कृष्‍णा के साथ एक दिलचस्‍प चीज ये भी है कि वे यूपी में बड़े डिस्‍ट्रीब्‍यूटर हैं। साथ ही साथ बेहतरीन अभिनेता भी हैं, जिन्‍होंने हमेश पर्दे पर दर्शकों का दिल जीता है। अभिनय उन्‍हें बचपन से ही पसंद था। यही वजह है कि जब भी उन्‍हें भोजपुरी फिल्‍मों में अभिनय का मौका मिलता है, वे चूकते नहीं और अपने दर्शकों व फिल्‍म निर्माता के उम्‍मीद पर खड़े उतरते हैं।

मालूम हो कि फिल्‍म ‘दिल धक धक करे’ के निर्माता बी. एम. राय व शिव वर्मा और निर्देशक मेराज खान हैं। फिल्‍म में कल्लू, ब्यूटी क्वीन तनु श्री के साथ – साथ प्रियंका महाराज के साथ भी रोमांस करते नजर आयेंगे। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में गायक व नायक कल्लू जी, तनु श्री, प्रियंका महाराज, अमित कश्‍यप (तोता राम), बी एम राय, संतोष श्रीवास्तव, सी पी भट्ट, धर्मेंद्र श्रीवास्तव भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago