Categories: Entertainment

हरयाणवी सिने संगीत में भी सक्रिय वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स , रत्नाकर कुमार की नई पहल ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स हरयाणवी’

म्यूजिक वर्ल्ड में इंटरेनशनल लेबल पर अलग पहचान बना चुकी सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने अब हरयाणवी सिने जगत में भी एंट्री कर दी है। उन्होंने हरयाणवी सिने संगीत को बढ़ावा देने हेतु ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स हरयाणवी’ म्यूजिक कंपनी की शुरुआत की है। उनकी इस नई म्यूजिक कम्पनी से पहला हरयाणवी गाना ‘पाछे पाछे’ रिलीज किया है। इस गीत के गायक एस बी द हरयाणवी हैं। गाने के वीडियो को बहुत खूबसूरती के साथ भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। इस गाने के अल्बम का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा किया गया है। निर्देशक सुमित भरद्वाज हैं। गीतकार जीत नैन तथा संगीतकार व क्रिएटिव डायरेक्टर गोल्ड ए गिल हैं। नृत्य निर्देशक साहिल मसीह हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर व्हाईट गोल्ड हैं। वीडियो में परफॉर्मेंस खुद गायक एस बी द हरयाणवी ने किया है और उनका साथ मॉडल अंकिता शर्मा ने दिया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार एक सुलझे हुए इंसान एवं व्यवसायी हैं। उन्हें गीत संगीत की बहुत अच्छी समझ है। उनकी म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डंका बजाने के साथ – साथ क्षेत्रीय भाषा की फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रीय है। इसी कड़ी में उन्होंने हरयाणवी संगीत के क्षेत्र में कदम रखा है। उनकी ‘वर्ल्‍डवाइड  रिकार्ड्स भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी ने अब तक कई बड़ी और महंगी फिल्मों का म्यूजिक रिलीज किया है, जिसे रिकॉर्ड तोड़ हिट मिले हैं। इससे यह पुष्टि होती है कि इनकी म्यूजिक कम्पनी से बनने व रिलीज होने वाले गानों का म्यूजिक धमाकेदार होने वाला है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago