Categories: LatestSocial

ठाणे पुलिस आयुक्तालय के ट्वीटर हैंडल से हो रहे है गलत ट्वीट

थाने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के ठाणे सिटी पुलिस के नाम से चलने वाले सोशल मीडिया सेल में और आयुक्तालय क्षेत्र के पुलिस थानों में समन्वय नहीं होने की ताजातरीन घटना सामने आई है थाने आयुक्तालय कि सोशल मीडिया सेल द्वारा की गई गलती के ७ घंटे से अधिक का समय बीत गया है बावजूद इसके ठाणे आयुक्त कार्यालय की तरफ से अपनी गलती में कोई सुधार नहीं किया गया है

ज्ञात हो कि थाने पुलिस आयुक्त के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल (ठाणे सिटी पुलिस) से 7 घंटा पहले एक पोस्ट किया गया था.जिसमें थाने के ट्रैफिक पुलिस नाइक ज्ञानेश्वर शिरसाठ द्वारा यहां के नितिन कंपनी से विवियाना मॉल के सामने के रास्ते पर एक रिक्शा चालक को पकड़ा था रिक्शा चालक पर आरोप था कि वह एक लड़की को जबरन अपहरण कर ले जा रहा था जिसे ट्रैफिक पुलिस नाइक शिरसाठ ने पकड़ा और आरोपी रिक्शा चालक को नौपाडा पुलिस थाने को दिया था ठाणे आयुक्तालय के ट्वीटर हैंडल से उक्त ट्रैफिक पुलिस नाइक ज्ञानेश्वर शिरसाठ के लिए #TheGoodCop# always proud of our men. लिख कर शाबाशी भी दी थी.

यही है वो गलत ट्वीट

उल्लेखनीय है कि इस घटना में कोई सच्चाई नहीं है पहले तो थाने पुलिस आयुक्तालय द्वारा किए गए ट्वीट में नौपाड़ा पुलिस को आरोपी दिए जाने की बात ही गलत है क्योंकि यह क्षेत्र वागले स्टेट पुलिस स्टेशन के हद में आता है और इस बाबत नौपाडा पुलिस ने भी पुष्टि की है कि यह मामला वागले स्टेट पुलिस स्टेशन का है

इसी तरह वागले स्टेट पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (प्रशासन ) एस एन बाघ  ने यह पूरा मामला ही गलत होने की बात कही और अपहरण जैसी कोई घटना नहीं होने की बात कही,पुलिस अधिकारी बाघ के अनुसार यह घटना रविवार सुबह 2:30 बजे की है जिसमें अकेली लड़की ने पास में पैसे नहीं होने के बात उक्त रिक्शा चालक से मदद की गुहार लगाई. और कुछ विवाद होने के कारण वो लड़की जोर जोर से चिल्लाने लगी और इसी दौरान पुलिस नाइक सिरसाठ जो ड्यूटी पर नही थे सादी वर्दी में ही उसने रिक्शे वाले को रुका कर वागले स्टेट पुलिस थाने में जमा करवाया

उनके अनुसार इस बाबत लड़की, उसके माता पिता और रिक्शा चालक का भी बयान दर्ज किया गया है और जिस में अपहरण और जबरदस्ती जैसी कोई वारदात नहीं हुई है उक्त अधिकारी के अनुसार ठाणे आयुक्तालय के सोशल मीडिया सेल को ये जानकारी किसने दी यह हमें नहीं पता लेकिन वागले स्टेट पुलिस थाने की तरफ से पुलिस आयुक्तालय को उक्त सूचना गलत होने की जानकारी दे दी गयी है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago