Categories: LatestSocial

घर बैठे बालसंस्कार वर्ग, नामजप सत्संग, धर्मसंवाद आदि कार्यक्रमों का लाभ उठाएं !

ठाणे – ‘कोरोना’ विषाणु ने संपूर्ण विश्‍व में मृत्यु का उत्पात मचा रखा है । इससे लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं । अभी भी यह संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है । इसके फलस्वरूप पूरे भारत में ‘संचारबंदी एवं यातायात बंदी (लॉकडाउन)’ लागू की गई है । कुल मिलाकर समाज में भय का वातावरण बना हुआ है और सर्वत्र चिंताअसुरक्षा और निराशा की भावना बढ गई है । ऐसे समय में सभी का मनोबल गिरता जा रहा है । इस गिरते मनोबल को रोकनेआत्मबल बढाने और इस प्रकार के कठिन प्रसंगों में भी आनंदित रहने हेतु नियमित रूप से साधना करना आवश्यक है । इसे समय की मांग समझकर सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘ऑनलाइन सत्संगमाला’ आरंभ की गई है । 

      शासन की ओर से यातायात बंदी की अवधि में घर के बाहर न निकलने का आवाहन किया गया है । उसके कारण घर बैठकर भी अनेक लोगों को ‘अब क्या करेंयह समझ में नहीं आ रहा है । ऐसे में बच्चों को भी खेलने के लिए बाहर नहीं भेज सकतेइसलिए अभिभावकों के सामने ‘उन्हें क्या दें’यह प्रश्‍न है ।

इस पृष्ठभूमि पर यह ‘ऑनलाइन सत्संग माला’ आपके परिवार के लिए निश्‍चितरूप से पूरक सिद्ध होगी । इस शृंखला में छोटे बच्चों के लिए ‘बालसंस्कार वर्ग’इस भीषण संकटकाल में आत्मबल बढने हेतु ‘नामजप सत्संग’ईश्‍वर के प्रति श्रद्धा दृढ होकर ईश्‍वर के प्रति भाव की वृद्धि करने हेतु ‘भावसत्संग’साथ ही आकस्मिक आपदाआें के संदर्भ में ‘धर्म क्या कहता है’धर्मशिक्षा की आवश्यकता आदि अनेक प्रश्‍नों के उत्तर देनेवाला ‘धर्मसंवाद’प्रतिदिन ऐसे कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं ।

यह ‘ऑनलाइन सत्संगमाला’ हिन्दू जनजागृति समिति के ‘हिन्दू अधिवेशन’ नामक ‘फेसबुक पेज’ और यूट्यूब चैनल ‘हिन्दूजागृति’ के द्वारासाथ ही सनातन संस्था के ‘फेसबुक पेज’ और ‘यूट्यूब चैनल’ द्वारा लाइव प्रक्षेपित की जा रही है । ये सत्संग हिन्दी भाषा के साथ ही कन्नडतेलगुतमिल एवं मल्यालम भाषाआें में प्रक्षेपित किए जा रहे हैं । घर बैठे इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने हेतु ‘लॉकडाउन’ की अवधि का सदुपयोग करेंसनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यह आवाहन किया गया है ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago