Categories: FEATUREDSocial

सुरेश मिश्र को ‘डा. राममनोहर त्रिपाठी कविता’ पुरस्कार

(प्रेम चौबे)

मुंबई/ ‘युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान मुंबई की तरफ से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित  ‘डाक्टर राम मनोहर त्रिपाठी कविता सम्मान’ इस वर्ष प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि सुरेश मिश्र को प्रदान किया गया। परम हाउस वाकोला सांताक्रुज(पूर्व) मुंबई स्थित सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डाक्टर राम मनोहर त्रिपाठी के सुपुत्र अनुराग त्रिपाठी, पुत्री मंजू पांडेय, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आर.यू. सिंह, आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक आनंद सिंह, जी न्यूज के पत्रकार संजय सिंह, संस्था अध्यक्ष महावीर अग्रवाल नेवटिया, कवि हरीश शर्मा यमदूत,संयोजक दिनेश बैसवारी, डाक्टर भाल चंद तिवारी, हौसिला सिंह सहित सैकड़ों कवि एवं पत्रकार उपस्थित थे।

इससे पूर्व सुरेश मिश्र को पं. दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार, महाकवि तुलसीदास सम्मान, पं. वंशनारायण मिश्र पुरस्कार, डा. राममनोहर त्रिपाठी साहित्य सम्मान, विशेष पत्रकारिता सम्मान जैसे दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है । उनकी इस उपलब्धि पर समाज के तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की है ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago