स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल के लिए एक स्मरणीय स्मारक है – उपराष्ट्रपति

रविवार को गुजरात के केवडिया में 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का दौरा करने के बाद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि “मेरा ह्दय भावनाओं और गर्व से भरा है। अब हमारे पास एक महान संरचना है जो सरदार पटेल की महान विरासत का प्रतीक है”। नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण की पहल के लिए सराहना की और कहा कि उन्होंने हमेशा महसूस किया था कि पूर्व में सरदार पटेल को उचित मान्यता नहीं दी गई थी।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल के लिए एक स्मरणीय स्मारक है, जिनकी दृष्टि, साहस और दृढ़ संकल्प ने 565 रियासतों का एकीकरण किया और आधुनिक भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें पूर्णता की भावनाऔर मन एवं आत्मा की एकताका अनुभव हुआ।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह भव्य प्रतिमा अखंड भारत के राजनीतिक एकीकरण को प्राप्त करने की दिशा में सरदार वल्लभभाई पटेल की दृष्टि और संकल्प का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक प्रतिमा भारत के एकीकरण में सरदार पटेल के संघर्षों की याद दिलाती है।

उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटीसरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में लोगों में अधिक जागरूकता जागाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के महत्व को देखते हुए इसके निर्माण के लिए व्यय की गई राशि “अनमोल निवेश” रहा है।

नायडू ने कहा कि सभी भारतीयों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरणा और इतिहास को जानने के लिए प्रतिमा का दर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह देश की एकता को बनाए रखने के लिए भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखे।

एक किसान परिवार में जन्मे पटेल के जीवन पर चर्चा करते हुए, श्री नायडू ने कहा कि पटेल ने अपने विशिष्ट गुणों जैसे दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ अंग्रेजों के खिलाफ कई किसान आंदोलनों का नेतृत्व किया, जिसकी शुरुआत खेड़ा सत्याग्रह के दौरान किसान आंदोलन से हुई।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि एक किसान एकीकृत आधुनिक भारत का निर्माता था। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि थी कि हमारे देश ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में लंबे और कठिन स्वतंत्रता संग्राम के बाद औपनिवेशिक शासकों से आजादी हासिल की।

उन्होंने कहा कि यह वास्तव में गुजरात के लिए गर्व की बात है कि भारत की स्वतंत्रता और भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले दोनों वास्तुकार इसी राज्य से हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लोग एक दृढ़ संकल्प के साथ भारत को मजबूत बनाने के लिए सदैव सरदार पटेल के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि साहस और दृढ़ संकल्प के इस अनमोल कार्य के लिए सरदार पटेल को सही मायने में भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago