Categories: National

सफल रहा नारा,सबका साथ सबका विकास

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
आखिरकार सबको साथ लेकर चलने की बात करने वाले मोदी जी की सत्ता ने फिर एक बार दस्तक दी है।  मोदी विरोधियों को यह दस्तक किसी धोबी पिछाड़ से कम नहीं लग रही है।  दक्षिण से लेकर उत्तर तक सभी विरोधी दल के नेता देश की तरक्की के लिए आपस में नहीं मिल रहे थे बल्कि प्रधानमंत्री पद को लेकर बंदर बाँट कैसे की जाए इसके लिए यह मुलाकातें हो रहीं थीं। यदि विरोधी दलों को देश के भविष्य की चिंता होती तो सभी मिलकर देश हित की बात करते।  मगर ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़े –  1984 के सिख विरोधी दंगों पर कांग्रेसियों की “हुआ तो हुआ।’’ टिप्पणी उनकी असंवेदनशीलता दर्शाता है – मोदी

आज की तारीख में अगर कहा जाए कि विपक्ष को आम जनता की नब्ज़ का पता ही नहीं है , तो यह बात गलत नहीं होगी।  विपक्ष मोदी का विरोध करना ही अपना राजनीतिक धर्म समझता रहा और जनता इन विपक्षियों के मंसूबों को अच्छी तरह से  समझती रही। २०१४ में जब मोदी जी पहली बार सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे थे उस वक़्त भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अपने कार्यकाल के कार्यों की समीक्षा जनता के सामने रखने के बजाए मोदी को बदनाम करने की रणनीति बनाई और मुँह के बल गिरे।

ये भी पढ़े – लोकतंत्र के पर्व का आखिरी चरण और पजामे से बाहर क्षेत्रीय दल !

अब २०१९ में चुनाव प्रचार के दौरान भी विपक्ष ने जिस तरह से मोदी और उनकी निजी ज़िंदगी पर प्रहार किया वह ही विपक्ष के लिए घातक साबित हुआ और महागठबंधन को डुबाने में भी मोदी विरोध ही मुख्य रहा।  माया ममता अखिलेश सभी ने मोदी की जाति निकाली , उनकी माँ को लेकर भी प्रश्न उठाए , उनकी निजी ज़िंदगी में भी विपक्ष ने ताकने की कोशिश की। मगर मोदी ने जस की तस भाषा का अगर इस्तेमाल भी किया तो संयम से किया। ऐसा नहीं कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादा नहीं तोड़ी मगर विपक्ष की तरह बेसिर पैर के इलज़ाम भी नहीं लगाए। जनता जनार्दन ने जिस तरह से मोदी युग की शुरुआत की है वह अद्वितीय है , आश्चर्यजनक है।

ये भी पढ़े – गांधी को अच्छे से पढ़ने वालों को चाहिए, एक बार गोडसे को भी पढ़ें

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में किसी गैर कांग्रेसी सरकार का दुसरी बार पूर्ण बहुमत से आना एक इतिहास रचने के सामान है।  इस इतिहास को बनाने में मोदी जी का सबका साथ – सबका विकास का नारा ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।  जाति – धर्म की राजनीती से ऊपर उठ कर सर्वांगीण विकास करना  किसी सरकार ध्येय बन जाए तो उसे दुबारा आने से कोई नहीं रोक सकता और यही बात है कि जनता ने फिर एक बार मोदी जी को मौक़ा दिया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

6 hours ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago