Categories: Social

सनातन सेना व सुभारती चैनल द्वारा सुभारती अवार्ड वितरण समारोह संपन्न

सनातन सेना व सुभारती चैनल प्रमुख सुरजीत सिंह द्वारा आयोजित तथा हितेश एच, सोमपुरा द्वारा प्रायोजित सुभारती अवार्ड वितरण समारोह सोल्लास संपन हुआ। रविवार की शाम गोरेगांव पूर्व स्थित एस्पन गार्डन बैंक्वेट में आयोजित इस अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि मुंबई के पूर्व शेरिफ डॉ. जगन्नाथराव हेगड़े थे।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में पत्रकारिता, साहित्य, स्वास्थ्य, गीत-संगीत, ललित कला, काव्य, गायन, समाजसेवा, व्यापार आदि क्षेत्रों से जुड़े करीब दो दर्जन हस्तियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकर अजय भट्टाचार्य, गीतकार नीतू पण्डे क्रांति, अदाकारा श्रुति भट्टाचार्य, डॉ. राजश्री सावे, डॉ. नीलिमा पांडे, चित्रकार रामजी शर्मा, रामायण सीरियल के मामा मारीच फेम रमेश गोयल आदि को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।

श्री किशन अग्रवाल के संचालन में संपन इस समारोह में शामराव विट्ठल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक रविंदर सिंह, पत्रकार विजय यादव, अंकित मिश्र, जनार्दन मिश्र, अशोक तिवारी, मोईन शेख, सैयद आसिफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। विशेष सहयोगी रामलाल चौधरी ने आभार प्रदर्शन किया।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago