मध्य रेलवे के अंबिवली रेलवे स्टेशन पर बहुत ही सीमित समय में भारतीय सेना द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण सफलतापूर्वक किया गया है इतना अच्छा उदाहरण होने के बावजूद कल्याण और डोंबिवली को जोड़ने वाला रेलवे का निर्माणाधीन पत्री पूल का काम पिछले अनेक महीने से निर्माण के लिए रुका पड़ा है इ
इसके समांतर पुल पर महीनों से हैवी ट्रैफिक की शिकायतें लगातार मिल रही है लोगों को पुल से गुजरने में घंटों का समय लगता है और 2 दिन पूर्व ही इसी ट्रैफिक जाम में अरुण महाजन नामक व्यक्ति की ट्रक के नीचे आ जाने से मृत्यु हो गई थी इन सबके बावजूद पत्री पुल का निर्माण रुका पड़ा है
कल्याण पश्चिम के भारतीय जनता पार्टी के विधायक नरेंद्र पवार ने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस पुल को भी सेना की मदद से यथाशीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है
आज मंगलवार को मुख्यमंत्री को मिलकर दिए पत्र में विधायक नरेंद्र पवार ने कल्याण और डोंबिवली के नागरिकों की इस बन्द पुल से हो रही परेशानियों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बाबत यथाशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन भाजपा विधायक नरेंद्र पवार को दिया है
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…