Categories: Entertainment

फिल्म ठाकरे की दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग, पीएम मोदी को मिला न्योता

बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ‘ठाकरे’ की दिल्ली में 25 जनवरी को स्पेशल स्क्रीनिंग होने जा रही है. इसके लिए शिवसेना की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को न्‍योता भेजा गया है. वहीं कहा जा रहा है कि शिवसेना कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी इस आयोजन में आमंत्रित कर सकती है. अनुसार इस फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा. कहा जा रहा है कि शिवसेना समर्थकों की वजह से इसे जल्द रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को 13,000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है. फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट लगभग 30 करोड़ है.

गौरतलब है कि हाल ही में 25 जनवरी को ‘ठाकरे’ फिल्‍म की रिलीज को लेकर फिल्‍म स्‍टार कंगना ने शिवसेना की अपील ठुकरा दी थी. कंगना ने इस दिन रिलीज हो रही अपनी फिल्‍म मणिकर्णिका तारीख आगे बढ़ाने से मना कर दिया था. कंगना रनौत 25 जनवरी को ही अपनी फिल्‍म ‘मणिकर्णिका’ को रिलीज करेंगी. शिवसेना ने बालीवुड से उस दिन कोई और फिल्‍म रिलीज न करने की अपील की थी. इसी दिन इमरान हाशमी भी अपनी फिल्‍म ‘चीट इंडिया’ रिलीज करने वाले थे. लेकिन उन्‍होंने शिवसेना की अपील पर अपनी फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. जबकि कंगना ने झांसी की रानी पर बनी फिल्‍म ‘मणिकर्णिका’ की रिलीज डेट 25 जनवरी से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया.

‘ठाकरे’ फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दिवंगत बाला साहेब ठाकरे की भूमिका अदा कर रहे हैं. वहीं बाला साहेब ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का किरदान अभिनेत्री अमृता राव ने अदा किया है. इससे पहले अमृता की आखिरी फिल्म 2013 में ‘सत्याग्रह’ थी और उन्होंने तीन साल बाद छोटे पर्दें के लिए म्यूजिकल ड्रामा ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में काम किया था. वहीं अभिनेता नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने को मिल रहे हैं. अभिनेता ने बाला साहेब से पहले उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार भी बड़े पर्दे पर निभाया था.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

17 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago