FEATURED

नालासोपारा में भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा का श्री गणेश

प्रेम चौबे

नालासोपारा पूर्व के सेंट्रल पार्क मैदान मे माँ विंध्यवासिनी सेवा संस्था द्वारा आयोजित नव दिवसीय राम कथा का आयोजन मंगलवार को भव्य कलशयात्रा से साथ शुभारंभ हुआ,

शाम चार बजे से निकलने वाली भव्य कलशयात्रा में हजारों की संख्या मे पुरूष /महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे,

सर पर कलश धारण किए महिलाओं की कतार से सेंट्रल पार्क,ओसवाल नगर सहित प्रगतीनगर की गलियां शोभायमान रही। जय श्री राम,व हर,हर महादेव के नारों के साथ चल रही कलशयात्रा में पुष्पों से सजे अश्वरथ पर कथावाचक आचार्य पं. बालकृष्ण दास ‘रसिक’ महराज जी शामिल रहे।

श्री राम कथा के पहले सोपान में आचार्य जी ने भक्ति के साधन व गुरू,पितु,मातु की सेवा पर प्रकाश डा़लते हुए कहा कि, गोस्वामी जी द्वारा मानस की प्रथम स्तुति मे ‘माँ’ की आराधना की गयी हैं,

कथा के प्रथम दिवस के विश्राम के उपरांत गणमान्य अतिथियों का संस्था द्वारा सम्मान किया गया तथा दुसरे दिन की कथा मे भारी संख्या मे परिवार सह व मित्रोंसह रामकथा मे सम्मिलित होने का आग्रह किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *