Categories: Political

मराठी भाषा भूली “उद्धव” की शिवसेना !

मुंबई – (कर्ण हिंदुस्तानी ) शिवसेना नेता और नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित तमाम विधायकों की बगावत से बौखलाई शिवसेना ने मराठी भाषा को ही तिलांजलि दे दी लग रहा है।

इसका जीताजागता उदाहरण एक पत्र है जो कि शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को लिखा था।

अंग्रेज़ी में लिखे इस पत्र में एकनाथ शिंदे को कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आपको शिवसेना से निष्काषित किया जाता है।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद शिवसेना पर आरोप लगता आया था कि शिवसेना अपने मूल मकसद से भटक गयी है।

हिंदुत्व और मराठी माणूस के मुद्दे को शिवसेना दरकिनार कर चुकी है। अब अंग्रेज़ी में लिखे इस पत्र ने यह भी साबित कर दिया है कि मराठी भाषा के नाम पर बाहरी राज्यों से आने वालों को पीटने वाली शिवसेना खुद मराठी भाषा को महत्व नहीं देती।

यह भी पढे – उद्धव ठाकरे की स्थिति “क्या करूं क्या ना करूं”, अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पार्टी से निकालने का पत्र

शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा लिखित यह पत्र किसी अन्य राज्य के नेता को नहीं लिखा गया है बल्कि खुद एक मराठी भाषिक विधायक एकनाथ शिंदे को लिखा गया है।

कुल मिलकर उद्धव ठाकरे एक बार फिर इस पत्र के जरिए उपहास का पात्र बन गए हैं।

खबर के शीर्षक में उद्भव कि शिवसेना लिखने का कारण भी समझना जरूरी है।

एकनाथ शिंदे के समर्थन में शिवसेना के 38 विधायकों ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के विरुद्ध में 12 दिन पहले ही बिगुल फूंक दिया था।

उसीदौरान विरोधी गुट ने उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना का अधिपत्य और स्वीकारते हुए बालासाहेब शिवसेना ऐसा नया नामांकन किया था और ऐसे ही असली शिवसेना होने की घोषणा की थी

अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा संगठन को अपने अधिपत्य में होने का प्रमाण देने का प्रयास कर रहे हैं।

और शायद इसीलिए ऐसे उल्टे सीधे आदेश जारी कर रहे है। जिससे शिवसैनिकों में असमंजस का माहौल है

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

24 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago