Categories: Political

देवेंद्र फडणवीस पर की गयी टिप्पणी को लेकर डोम्बिवली में शिवसेना – भाजपा में शाब्दिक जंग।

डोम्बिवली – मनसे का दामन त्याग कर शिवसेना में प्रवेश करने वाले राजेश कदम की एक फेसबुक पोस्ट ने बीजेपी – शिवसेना में शाब्दिक जंग शुरू करवा दी है।

यह जंग तब शुरू हुई जब राजेश कदम ने महाराष्ट्र के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस को ललकारते हुए कहा कि आप नागपुर पैटर्न की बात करते हैं और नागपुर में बीजेपी की सत्ता भी है।

आप नागपुर में अपना पैटर्न लागू कर कोरोना को रोक कर दिखाएं , हम शिवसेना की तरफ से डोम्बिवली में आपका भव्य सत्कार करेंगे।

राजेश कदम की इस पोस्ट को लेकर बीजेपी में खलबली मच गयी और बीजेपी डोम्बिवली ग्रामीण के अध्यक्ष नंदू परब ने राजेश कदम को लगभग लताड़ते हुए जवाब दिया कि राजेश कदम शिवसेना के मुफ्त के प्रवक्ता बने हुए हैं और दलाली करके ही आगे बढे हैं।

कल तक मनसे विधायक राजू पाटिल की चमचागिरी करने वाले राजेश कदम आज शिवसेना की बोली बोल रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को अपने मुख्यमंत्री के बारे में भी कुछ लिखना चाहिए जिनकी ख्याति वर्क फ्रॉम होम की बनी हुई है।

हिंदुत्व त्याग कर मुख्यमंत्री ने सोनिया गाँधी का दामन थामा हुआ है । नंदू परब ने एक पत्र जारी कर कहा कि राजेश कदम सूर्य पर थूकने का प्रयास कर रहे हैं। कुल मिलाकर डोम्बिवली में इस वक़्त शिवसेना और बीजेपी में जंग जारी है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago