(मुंबई आसपास ब्यूरो )
महाराष्ट्र के कद्दावार नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष शरद पवार ने परिवर्तन निदेशालय के कार्यालय जाने के अपने फैसले को रद्द कर दिया है। मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने शरद पवार के घर जाकर उनसे मुलाक़ात की और क़ानून व्यवस्था के बिगड़ने की शंका जताई। इसके बाद शरद पवार ने परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर ना जाने का फैसला किया।
इसके पहले शुक्रवार को शरद पवार मुंबई पहुंचे और उनके साथ कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हुजूम भी मुंबई की तरफ आने लगा। सभी के मन में परिवर्तन निदेशालय के नोटिस को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। जबकि निदेशालय ने शुक्रवार की सुबह ही शरद पवार को ई मेल के जरिये सूचित किया था कि जरूरत होने पर उन्हें बुलाया जाएगा। इसके बावजूद शरद पवार अपनी भूमिका पर कायम थे। मामले को बिगड़ता देख मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे शरद पवार के घर पहुंचे और क़ानून व्यवस्था की बात की। जिसे मानते हुए शरद पवार ने परिवर्तन निदेशालय जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
ये भी पढ़े – शरद पवार के समर्थन में शिवसेना सांसद संजय राउत, बताया-राजनीति का भीष्म पितामह
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…