Categories: Latest

शक्ति कपूर के पुत्र, ड्रग केस में हिरासत में

शक्ति कपूर के बेटे को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धार्थ कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है।

रिपोट्स के मुताबिक सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने भेजे।

सिद्धांत कपूर का नमूना उन छह में से था जो पॉजिटिव आए थे। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उसका सेवन किया।

हिन्दी फिल्म स्टार शक्ति कपूर के बेटे, सिद्धांत कपूर भी एक एक्टर हैं। उन्होंने साल 2020 में वेब सीरीज भौकाल में चिंटू डेढ़ा का रोल प्ले किया था।

उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, जैसे ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘अग्ली,’ हसीना पारकर ‘, ‘चेहरे’ आदि। उन्होंने ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया।

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आने ड्रग्स केस में भी श्रद्धा कपूर से पूछताछ हुई थी। श्रद्धा से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित तौर पर ड्रग्स रखने को लेकर मौत के मामले में पूछताछ की थी।

हालांकि, कुछ भी ठोस सबूत नहीं मिला। श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से सितंबर 2020 में व्हाट्सएप चैट के आधार पर जांच की गई थी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago