Categories: FEATURED

भ्रष्ट मनपा अधिकारियों के कारण दावड़ी रोड वासी पिछले छ महीने से पानी को तरसे, पैसे खाकर रिजेंसी अनन्तम को बेच दिया पानी।

भ्रष्ट और गैरजिम्मेदार मनपा अधिकारियों के कारण दावड़ी रोड वासी पिछले छ महीने से पानी को तरसे, पैसे खाकर रिजेंसी अनन्तम को बेच दिया पानी।

यह भी पढे – कल्याण मनपा आयुक्त के कर्तव्यदक्षता पर सवाल, ट्विटर पर बवाल
कल्याण डोंबिवली मनपा और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के अधिकारियों पैसों के लिए कितने हद तक नीचे गिर सकते हैं इसका सीधा उदाहरण यहां के दावडी रोड पर देखा जा सकता है।

यहां के दाउडी रोड,शंकरगढ़ के 5000 से अधिक निवासी पिछले ६-७ महीने से पानी के एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं.

यह भी पढे -: रिजेंसी अनन्तम के कारण दावड़ी रोड के ५००० लोग पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर

यहां के निवासियों ने कल्याण मनपा के निचले अधिकारियों से लेकर मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी तक अनेक बार अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन सकारात्मक परिणाम नही निकले।

स्थानीय लोगो ने यह मामला “मुंबई आसपास” के पास लेकर आए। और “मुंबई आसपास” द्वारा इस मामले के तह में जाने के बाद एक अजीब ही मामला का रहस्य उद्घाटन हुआ है।

कल्याण डोंबिवली मनपा के वरिष्ठ अधिकारी और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के अधिकारियों ने सिर्फ पैसों के लिए दावड़ रोड वासियों को मिलने वाले पानी को यहां के प्रतिष्ठित बिल्डर रीजेंसी अंनतम को अलॉट कर दिया।

इस मामले में कल्याण मनपा और औधोगिक महामंडल के अधिकारियों का दावा है कि रीजेंसी अनंत ने २३ MLD पानी की मांग का विधिवत आवेदन मनपा प्रशासन एवं एमआईडीसी कार्यालय को दिया था।

अधिकारियो के अनुसार रीजेंसी अंनतम ने इसके लिए आवश्यक पैसे भी भरे थे। इसीलिए मनपा प्रशासन ने साल भर पहले रीजेंसी अनंतम को 23 MLD पानी आबंटित कर दिया।

यह भी पढे -: दावड़ी रोड की पेयजल समस्या जल्द खत्म होगी, कर्तव्यदक्ष मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी का आश्वासन

यहां यह जिक्र करना आवश्यक है कि रीजेंसी अनंतम ठाणे जिले की प्रतिष्ठित भवन निर्माण कपनी है। और यहां डोंबिवली पूर्व के गोलवली गांव में हजारों फ्लैट का विशाल गृह संकुल निर्माणाधीन है। साल भर से हजारों लोग यहाँ रहने भी आ रहे है। जो संख्या लगातार बढ़ रही है।

औधोगिक महामंडल और मनपा प्रशासन के पास जब रीजेंसी अनंतम ने २३ MLD पानी के आवेदन के साथ आवश्यक चढ़ावा चढ़ाया तो ये दोनो विभाग के अधिकारी बिना कुछ सोचे समझे रीजेंसी अनंतम के इस मांग को स्वीकृति दे दी।

दावड़ी रोड के वासियों के अनुसार जब से लोग रीजेंसी अनन्तम में रहने आने लगे, दावडी रोड वासियों के नलों के पानी का प्रेशर कम होता गया। और ६-७ महीने से दावड़ी रोड शंकरगढ़ में पानी आना ही बंद हो गया।

यहां से भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक रहे रमाकांत पाटिल के अनुसार मनपा और एम आई डी सी ने रीजेंसी अनंतम को 23 MLD पानी तो दे दिया।

लेकिन इस लाइन के लिए आवश्यक पानी का प्रेशर एम आई डी सी के तरफ से बढ़ाया नही गया। इसी लिए दावड़ी रोड के नागरिकों को पानी आना बंद हो गया।

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

4 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago