मेट्रो स्टेशनों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें
मुंबई, दि. 4
महिला यात्रियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए, महामुंबई मेट्रो संचलन मंडल (एमएमएमओसीएल) द्वारा दहिसर से अंधेरी और दहिसर से गुंडवली मेट्रो लाइनों पर कुछ स्टेशनों पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं।
गैर सरकारी संगठनों की मदद से बोरीवली, कांदिवली, अकुर्ली, गुंडवली और दहिसर मेट्रो स्टेशनों पर सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। आवश्यकतानुसार मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और अन्य स्टेशनों पर भी ये मशीनें लगाई जाएंगी।

