Categories: FEATURED

संध्या यादव ने टीबी मरीजों की ऊर्जा बढ़ाने के लिए बांटी राशनकिट

शीतला प्रसाद सरोज 

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव ने अंधेरी में टीबी मरीजों को पोषक तत्वों से भरपूर राशनकिट वितरित किया। इस राशनकिट के सेवन से मरीजों की ऊर्जा बढ़ेगी।


सोमवार को अंधेरी (पूर्व) के न्यू नागरदास रोड, भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें पूर्व नगरसेविका संध्या सुनिल यादव ने टीबी मरीजों को उनकी कैलोरी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर राशनकिट बांटी।

राशन किट में अनाज दलिया, मूंगफली की चिक्की, गेहूं और रागी जैसे खाद्य पदार्थों का समावेश था।

इस मौके पर संध्या सुनिल यादव ने बताया कि टीबी मरीजों को राशनकिट बांटने का कार्य वह पिछले फरवरी माह से कर रहीं हैं, जो जुलाई माह तक जारी रखेंगी। जरूरत पड़ी तो इसे जुलाई माह के बाद भी मरीजों के सहायतार्थ जारी रखा जाएगा। क्योंकि यह पुण्य का काम है। ऐसे कार्य को करने से मन को शांति मिलती है।


मनपा के/पूर्व विभाग की हेल्थ डिपार्टमेंट (टीबीएचवी) संगीता गोवेकार ने बताया कि मेरे
प्रभाग संभाजी नगर में कुल 59 टीबी के मरीज हैं, जिसमें वार्ड क्रमांक-80 भी आता है। वार्ड-80 में 25 टीबी पेशेंट हैं, जिनका संध्या मैडम भरपूर सहयोग कर रही हैं। संध्या के इस नेक कार्य के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

rajesh

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

2 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago