कल्याण- कल्याण मनसे का एक बडा गुट आज शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट में शामिल हो गया । जिससे अब कल्याण में मनसे की हालत काफी खराब हो गयी है।
मनसे कल्याण शहर संघटक रूपेश चंद्रकांत भोईर के नेतृत्व मे विभाग प्रमुख सुधाकर सानप सहित सैकडों महिला व पुरूष मनसैनिको ने मातोश्री मे जाकर उद्धव बालासाहेब ठाकरे के हाथों शिवबंधन बांध लिया। रूपेश चंद्रकांत भोईर के उद्धव गुट मे शामिल होने से कल्याण में उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को काफी मजबूती मिलेगी क्योकि मनसे मे रहकर रूपेश भोईर और उनकी टीम ने जो समजसेवा की है उसका सीधा लाभ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे को मिलेगा ।
बता दें कि रूपेश भोईर के स्वर्गीय पिता चंद्रकांत भोईर शिवसेना के शहर अध्यक्ष और मनपा की स्थाई समिती के पहले सभापति थे। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मे शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत मे रूपेश भोईर ने कहा कि मेरी घर वापसी हुई है।
रूपेश भोईर के अनुसार मेरे पिता जी ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित होकर शिवसेना मे रहकर समाज सेवा की । आज मैं अपने पिता जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना मे शामिल हुआ हूँ ।
इस अवसर पर शिवसेना उपनेते .अल्ताफ भाई शेख, संपर्क प्रमुख श्री.रुपेश म्हात्रे, जिल्हा प्रमुख श्री.विजय ( बंड्या) साळवी, शहर प्रमुख श्री.सचिन बासरे, जयेष्ठ नेते श्री. बाळ हरदास, श्री.रवी कपोते, विभाग प्रमुख श्री. अरुण बागवे आदि उपस्थित थे ।
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…