मुंबई के माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक रेलवे सुरक्षा बल के जबान द्वारा एक टैक्सी ड्राईवर से जबरन मारपीट कर और धमकी दे कर अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. एम् आर ए मार्ग पुलिस ने इसी आरोप में कांस्टेबल अमित धनकड़ RPF / CC 1 को गिरफ्तार किया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अमित धनकड़ ने 11 गत ११ जनवरी को 16.00PM से 23.00 PM की ड्यूटी की थी और डेमेलो रोड पर बेंच पर बैठा था। इसियो दौरान उसने एक टैक्सी ड्राइवर से कहा कि मुझे वेश्यावृत्ति के लिए ग्रांट रोड पर ले चलो। टैक्सी ड्राइवर के मना करने पर उसने पहले उस टैक्सी ड्राईवर की जमकर पिटाई की. और फिर उसे डरा धमका कर रेलवे क्षेत्र में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और उसके पैसे और चाबी छीन ली।
पुलिस के अनुसार कांस्टेबल अमित धनकड़ की पकड़ से छूटते ही उक्त टैक्सी ड्राईवर ने एम् आर ए मार्ग पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. इसी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। और अमित धनकड़ को गिरफ्तार किया.
एम् आर ए मार्ग पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध संख्या 12/2020 377, 394, 387, 341, 324, 504 और 506 (2) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियो ने कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और इंस्पेक्टर अजय यादव मामले की जाँच कर रहे है.
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…