Categories: FEATUREDSocial

कलश यात्रा के साथ सांताक्रुज में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

बड़ी संख्या में भक्त श्रवण कर ले रहे हैं लाभ

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई। धार्मिक व सामाजिक संस्था जननी शक्ति महिला ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति व मानव कल्याण के उद्देश्य से सांताक्रुज ( पू.) के वकोला ब्रिज स्थित धोबी घाट में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जिसे बड़ी संख्या में भक्त श्रवण कर लाभ ले रहे हैं।

ट्रस्ट की अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक सुषमा प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि 12 जनवरी से शुरू हुए और 19 जनवरी तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वशांति व मानव कल्याण है। कथा अपराह्न 3:30 बजे शुरू होती है, जो शाम 7:15 बजे तक चलती है।

कार्यक्रम में काशी के श्री हरिओम महाराज श्रीमद्भागवत कथा-पाठ कर भक्तों का ज्ञानवर्धन कर उन्हें सद्मार्ग पर चलने के लिए उपदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन और कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भगा लिया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago