Categories: FEATURED

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने ‘रक्‍तदूत’ नामक ऍप शुरु किया

हालही में, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने रक्‍तदूत नामक ऍप शुरु किया है जिसे संघ के कार्यकर्ताओं ने तैयार किया है तथा आम जनता के उपयोग के लिए इसे सार्वजनिक किया है। पता हो कि पहले यह कार्य संघ कागजी रूप से लिस्‍ट बनाकर करता था और रक्‍तदाताओं की सूची भौतिक रूप से तैयार की जाती थी एवं जरूरतमंदों को सूची दी जाती थी

परंतु ऍप तैयार करने के बाद यह काफी आसान हो गया है और जरूरतमंद व्‍यक्ति आसानी से रक्‍तदाताओं को ढूंढ सकता है। इसमें रक्‍त समूह के अनुसार रक्‍तदाताओं की सूची तैयार की गई है तथा उनका संपर्क सूत्र दिया गया है जिसे इस साइट पर ढूंढा जा सकता है।

इस ऍप के बारे में सूचना अधिक से अधिक लोगों को दी जा सकती है। इसमें रक्‍तदाता से रक्‍त लेकर रक्‍त युनिट एकत्र नहीं किया जाता है बल्कि जरूरतमंद व्‍यक्ति को संबंधित अस्‍पताल में जाकर रक्‍तदाता रक्‍त देता है।

रक्‍तदाता स्‍वेच्‍छा से इस समूह मे शामिल हुए हैं और वे यदि अस्‍पताल के आसपास हैं तो स्‍वयं जाकर मरीज को रक्‍तदान करेंगे। इसलिए महाराष्‍ट्र के हर क्षेत्र के तथा हर रक्‍त समूह के रक्‍तदाता इसमें शामिल हैं ताकि जो भी रक्‍तदाता आसपास में रहेगा वह मरीज को सहायता कर सकता है। जो व्‍यक्ति रक्‍तदान नहीं कर सकते हैं वे भी इस ऍप को डाउनलोड करके रखेंगे और जरूरतमंदों की सहायता कर सकेंगे।

इस ऍप को डाउनलोड करने के लिए निम्‍न लिंक का सहारा लिया जा सकता है :
PLAY STORE > RAKTDOOT –BLOOD IN NEED >INSTALL > OPEN . इसके बाद यदि आपको रक्‍त की आवश्‍यकता है तो REQUEST कर सकते हैं और यदि आप सहायता करने हेतु रक्‍तदान करना चाहते हैं तो REGISTER कर सकते हैं।

संघ ने अपील की है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा इस ऍप का प्रचार किया जाए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्‍त मिल सके। यह पूरी तरह नि:शुल्‍क व्‍यवस्‍था है तथा किसी प्रकार के प्रभार नहीं लिए जाते हैं। यानी डायरेक्‍ट टू पेशेंट। बीच में कोई भी ब्‍लड बैंक या एजेंट नहीं आता है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

24 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

24 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago