Categories: Latest

लटके पंचतत्व में विलीन, भारी मन से दी गई अंतिम विदाई

( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। कार्य सम्राट के रूप में अंधेरी में लोकप्रिय शिवसेना विधायक रमेश लटके ( 52 ) पंचतत्व में विलीन हो गए। शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें भारी मन से विदाई दी।

शुक्रवार को तड़के दुबई से जैसे ही अंधेरी ( पू.) स्थित कामगार कल्याण हाल परिसर में स्व.रमेश लटके का पार्थिव शरीर पहुँचा,वैसे ही अंतिम दर्शन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कई विधायक,नगरसेवक सहित बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

शवयात्रा कामगार कल्याण हाल से शुरू हुई जो बीएमसी कार्यालय, नागरसद रोड, पंपहाउस से होते हुए चकला श्मशान भूमि पहुँची,जहां हिंदू विधिविधान से लटके का अंतिम संस्कार किया गया।


गौरतलब है कि विधायक रमेश लटके गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए परिवार के साथ दुबई गए हुए थे,जहां बुधवार को हार्टअटैक होने से उनका निधन हो गया था।

इस अवसर पर भाजपा विधायक आशीष शेलार, विधायक पराग अलवाणी, विधायक अमित साटम, विधायक रवींद्र वायकर, नगरसेवक अभिजीत सामंत, शिवसेना के अशोक मिश्रा, रमेश लटके के निजी सचिव संदीप बरकड़े, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, सुनीता इलावडेकर, अशोक पाण्डेय, जगत गौतम,विनोद चौधरी, डॉ. शिवश्याम तिवारी, इंद्रसेन उपाध्याय, रविशंकर दुबे, रामजी पाण्डेय,बाबा तिवारी, राकेश तिवारी, टीएन दुबे सहित बड़ी संख्या में सर्वदलीय लोग उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

3 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago