Categories: FEATUREDPolitical

अलग तरह की राजनीती करने उतरें हैं राज ठाकरे !

(मुंबई आसपास ब्यूरो )
देश की अब तक की राजनीती में शायद यह पहला मौक़ा है जब कोई राजनीतिक दल विपक्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए वोट मांग रहा हो।  यह काम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सर्वेसर्वा राज ठाकरे ने किया है।  राज ठाकरे ने कहा है कि यदि जनता मजबूत विपक्ष चाहती है तो मनसे को विजयी कीजिये।  राज ठाकरे के अनुसार उनकी पार्टी  विधानसभा में सभी  सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है।  जिसके चलते सत्ता उनके लिए सम्भव नहीं है।  ऐसे में मनसे मजबूत विपक्ष के रूप में उभरे यही इच्छा है।
अब तक हिन्दुस्तान की राजनीती में हर राजनितिक दल चुनाव से पहले और चुनाव के पश्चात सिर्फ और सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए गठबंधन करते आए हैं।  किसी भी दल ने सत्ताधारियों के सामने मजबूत विपक्ष की बात नहीं की और ना ही विपक्ष में बैठने के लिए चुनाव लड़ा।  मगर राज ठाकरे ने मजबूत विपक्ष के तौर पर मनसे को मतदान करने की अपील कर सभी को हैरान कर दिया।  यह घोषणा अपने आप में बड़ी घोषणा है।  जिससे विपक्ष को लोग गंभीरता से लेंगे।

सत्ता के लालच से दूर अपनी उपस्थिति को दर्शाने वाले विपक्ष के बजाए मजबूत विपक्ष की बात करना आज की राजनीती में बड़ी मुश्किल से देखने को मिलता है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के सर्वेसर्वा राज ठाकरे को पता है कि हर चुनाव में मोदी लहर चल रही है और लोग विपक्ष को भूलते जा रहे हैं।  यहां तक कि विपक्षी दलों के नेता भी मोदी रथ पर सवार होकर खुद को धन्य मान रहे हैं।

ऐसे में यदि जनता के सामने मजबूत विपक्ष की बात कर मत मांगे जाएंगे तो जनता विपक्ष को समझेगी। यही वजह है कि राज ठाकरे ने देश की राजनीती में मजबूत विपक्ष का पासा फेंका है।  जिसे राजनीतिक हलकों में भले आज गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मगर आने वाले समय में यही मांग कर विपक्ष अच्छी सीटों पर चुन कर आ सकता है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago