बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। अमीषा पटेल पर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये का चेक बाउंस का आरोप लगाया है। अजय का आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार दिए थे। इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह इस बात पर कोई न कोई टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं।
बाद में जब फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक भी दिया मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है। अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक बार भी रिस्पॉन्ड नहीं किया है।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…