Categories: Social

पीएस फाउंडेशन का कंबल वितरण कार्यक्रम

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन व अजय चैरिटेबल ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से अंधेरी ( पू.) के गणेशनगर स्थित स्पोर्ट्स क्लब परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।

इस बाबत पीएस फाउंडेशन, महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने कहा कि सक्षम लोगों की सहायता तो सभी करते हैं। लेकिन निराश्रित और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा व सहायता विरले ही लोग करते हैं।

उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम के आलावा हमें जहां भी ऐसा लगता है कि अमुक एरिया में गरीब और निराश्रित रहते हैं, वहां कपड़ा, खाद्यान आदि रोजमर्रा की चीजें वितरित कर लोगों की मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा व उनकी सहायता करना पुण्य का काम है।

इस कार्यक्रम में 749 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक व अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी, रमेश बावकर, गिरीश रावत, सुनील करपे, ज्योति शिरसेकर, जसवंती चौहान, शेखर करपे, प्रशांत उपाध्याय, रोहित रावल, अरविंद हिर्लेकर, प्रियंका मणगेकर, कल्पना पाटणकर, अपूर्वा सावंत, नीलेश दुबे, संतोष मएकर सहित बड़ी संख्या में पीएस फाउंडेशन व अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago