Categories: FEATURED

पानी के मुद्दे पर शिवसेना (उद्धव गुट) का विरोध प्रदर्शन

भारी संख्या मे एकत्रित हुए शिवसैनिकों का विरोध प्रदर्शन

प्रेम चौबे

वसई – नागरिकों के जनहित मुद्दों पर शिवसेना हमेशा संघर्ष करते आ रही है, मूलभूत सुविधाओं की बात अगर की जाए तो अबतक शिवसेना सबसे प्रथम पंक्ति मे दिखाई देती है, चाहे कितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े ऐसा ही एक संघर्ष वसईकरो के जलापूर्ति हेतू शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा सोमवार को एमएमआरडीए मुंबई बांद्रा कार्यालय पर ‘विरोध’ प्रदर्शन किया जहां एमएमआरडीए की सूर्या जलापूर्ति योजना (403 मिलियन लीटर) पर अब तक 1200 करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विशेष प्रयासों से इस योजना पर 50 प्रतिशत धनराशि (529.93 करोड़) खर्च की गई है। इसमें से मीरा- भाईंदर और वसई-विरार मनपा क्षेत्र का 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।


इस बीच वसई- विरार मनपा को 70 से 80 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध कराने का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लेकिन वर्तमान सरकार के प्रभाव में एमएमआरडीए जानबूझ कर पानी को छोड़ने में देरी कर रहा है। इसलिए वसईकरों के अधिकारों के लिए शिवसेना ने हजारों की संख्या में एमएमआरडीए पर विरोध प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर विधायक सुनील शिंदे, जिलाप्रमुख पंकज देशमुख, शिवसेना नेता सुरेंद्र सिंह राज व अधिवक्ता अनिल चौहान, बृजेश शुक्ला ‘पेंडा’ राहुल शिरसाट, प्रथमेश सिंह, कमल हसन, रोहित यादव,अजय पाठक,अमन यादवसमेत तमाम शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago