Categories: EntertainmentLatest

प्रियंका पंडित और रितेश पांडेय की फिल्म ‘कर्म युग’ दर्शकों को पसंद आ रही है, मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी दिखा जलवा

रतन राहा की फिल्‍म ‘कर्म युग’ मुंबई  के बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्‍म मुंबई में सिंगल थियेटर के अलावा मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी लगी है, जहां फिल्‍म को शानदार ओनपिंग मिलने की खबर है। ट्रेड पंडित बताते हैं कि रतन राहा ने एक बार फिर बेहतरीन फिल्‍म बनाई है और रिलीज की टाइमिंग भी शानदार है। क्‍योंकि साल 2019 में रिलीज होने वाली ”कर्म युग” पहली भोजपुरी फिल्‍म है। अमृत फिल्‍म प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘कर्म युग’ के लिए खास बात ये भी है कि इसका जलवा मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी देखने को मिल रहा है।

फिल्‍म में सुपर स्‍टार रितेश पांडेय, लक्ष्‍य (नवोदित) ,गार्गी पंडित, निशा दुबे, संजय पांडेय, गिरिश शर्मा, अयाज खान, सोनी पटेल,सोनी दुबे,संजय वर्मा व बाल कलाकार ईशिता पाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म का निर्माण अमृत एल गांधी ने किया है, जबकी रतन राहा ने फिल्‍म को निर्देशित किया है। फिल्‍म को मिली ओपनिंग से संतुष्‍ट नजर आये रतन राहा ने कहा कि उम्‍मीद के अनुरूप ही पहले दिन दर्शकों का प्‍यार मिला है। आगे भी फिल्‍म के सारे शो हिट जायेंगे, क्‍योंकि दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आ रही है।

उन्‍होंने कहा कि हमें मिल रही रिपोर्ट के अनुसार, दर्शकों को संगीतकार दामोदर राव के संगीत में सजी  फिल्‍म के हर गाने, कहानी और संवाद बेहद भा रहे हैं। साथ ही रितेश, गार्गी, निशा आदि कलाकारों के अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है। इसके अलावा संजय पांडेय और अयाज खान हर बार की तरह लोगों को पसंद आये हैं। इसलिए हम आशा करते हैं कि जिस तरह फिल्‍म को आज ओ‍पनिंग मिली, उसी तरह आने वाले दिनों में दर्शकों का प्‍यार हमारी फिल्‍म कर्म युग को भरपूर मिलेगा।

बता दें कि फिल्‍म के सह निर्माता नरेंद्र डोगरा, लेखक अनिल विश्‍वकर्मा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। कर्म युग के खूबसूरत गाने को संतोष दुबे, राजेश मिश्रा, मुन्‍ना दुबे, आर. आर पंकज और फणींद्र राव ने लिखा है, जबकि इसमें संगीत दामोदर राव ने दिया है। डीओपी नंदलाल चौधरी, एक्‍शन नाबा स्‍टंटस, संकलन कोमल वर्मा और कोरियोग्राफ कानु मुखर्जी ने किया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago