Categories: FEATUREDLatest

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने भेट वस्तु और स्मृति चिह्नों को नीलाम करने का निर्णय

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में देश विदेश से मिले भेंट वस्तु और स्मृति चिह्नों को नीलाम करने का निर्णय लिया है जिसकी प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी विषय पर ट्वीट करके लिखा है की उन्हें भेंट किये गए स्मृति चिन्ह भारत की विविधता एवं कला कौशल को प्रदर्शित करते हैं और इनकी नीलामी से प्राप्त धनराशि का उपयोग ‘नमामि गंगे’ परियोजना में किया जायेगा.

उनके अनुसार वर्षो से उन्हें जो स्मृति चिन्ह प्राप्त हुए है उनको नीलाम किया जा रहा है। इस नीलामी से प्राप्त राशि नमामि गंगे को जायेगी।राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), दिल्ली में आयोजित नीलामी प्रक्रिया 28 जनवरी को खत्म होगी जबकि शेष बचे उपहारों की ई-नीलामी 29 से 31 जनवरी को होगी।

नीलामी की प्रक्रिया को दर्शाने और उपहारों की ई-नीलामी के लिए एक खास वेबसाइट शुरू की गयी है।इस साइट पर भेंट का विवरण भी है। स्मृति चिन्ह की कीमत 100 रुपये से 30,000 रुपये के बीच है। कीमत के आधार पर उपहारों के बारे में वेबसाइट पर सर्च किया जा सकता है। नीलामी से प्राप्त राशि की जानकारी मूल्यांकन के बाद सोमवार को दी जायेगी ।इन स्मृति चिह्नों में 1,000 रुपये की छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा भी शामिल है जिसकी नीलामी राशि 22,000 रुपये रखी गयी है। संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

पीतल, चीनी मिट्टी, कपड़ा, कांच, सोना, धातु की सामग्री आदि के आधार पर उपहारों की श्रेणी बनायी गयी है। हरेक सामग्री का आकार, भार का विवरण भी दिया गया है। प्रधानमंत्री को किसने वह उपहार दिया, इस बारे में भी बताया गया है।नीलामी में राधा-कृष्ण की एक मूर्ति भी है, जिसपर सोना चढ़ाया हुआ है। इसकी आधार कीमत 20,000 रुपये रखी गयी है। सूरत में मांडवी नगर पालिका ने 4.76 किलोग्राम की यह मूर्ति प्रधानमंत्री को भेंट की थी। नीलाम किये जाने वाले उपहारों में गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा, गोमुख (गंगा का उद्गम स्थल) की त्रिआयामी तस्वीर, महात्मा बसवेश्वर की प्रतिमा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और चांदी चढ़ा शिवलिंग शामिल है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago