कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे हैं जोकि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं इसके साथ डोंबिवली से विधायक चुने गए रविंद्र चौहान राज्य मंत्रीमंडल में आरोग्य राज्यमंत्री है और यहां के सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे के पिता एकनाथ शिंदे के पास ठाणे जिले के पालक मंत्री की कमान के साथ अभी हाल में उन्हें राज्य के आरोग्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिली है बावजूद इन सबके कल्याण डोंबिवली द्वारा संचालित यहां केडोम्बिवली पूर्व ब्राह्मण सभा के सामने प्रसूति गृह अस्पताल बंद हो गया है वहि अन्य मनपा अस्पतालों की हालत निरंतर खराब होती जा रही है.जबकि चुनाव नजदीक आते देख इन नेताओं का अपने अपने क्षेत्र में एक दिवसीय चिकित्सा शिबिर पर जोरदार ढंग से खर्च किया जा रहा है.
ज्ञात हो कि कल्याण का रुक्मिणी बाई और डोम्बिवली का शास्त्रीनगर हॉस्पिटल से जहां एक तरफ डॉक्टरों का नहीं होना, इन अस्पतालों में दवाइयों का अभाव रहना, उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं होना, चिकित्सा जांच के लिए विभिन्न मशीन का न होना या फिर खराब होना जैसी शिकायतें लगातार आती रहती है वहि दूसरी तरफ आश्चर्यजनक रूप से मनपा प्रशासन ने एक – ढेढ़ वर्ष पूर्व मनपा क्षेत्र का एकमात्र गरीब महिलाओं के लिए चलाए जा रहे डोंबिवली पूर्व का विशुद्ध प्रसूति गृह भी बंद कर दिया है,
उल्लेखनिय है कि डोम्बिवली ज्यादातर मध्यमवर्गीय शिक्षित लोगो का शहर होने के साथ झोपड़पट्टी और चाल में रहने वालो की अच्छी संख्या है,और इन घरो की महिलाओं की हैसियत निजी अस्पतालों में जाकर प्रसूति करने की कम ही रहती है ऐसे में जनहितार्थ कार्यरत मनपा प्रशासन द्वारा मनपा क्षेत्र का एकमात्र विशुद्ध प्रसूति गृह को अचानक से बंद कर दिया जाना स्थानीय लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है,इस प्रसूति गृह को किसी भंगार वाले को किराये पर दे दिया है.इस अस्पताल को पास के रिक्शा स्टैंड वालो ने भी मूत्रालय बना दिया है
कल्याण लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. श्रीकांत शिंदे पेशे से चिकित्सक है,और पिछले लोकसभा चुनाव से पहले मतदातो ने उनसे मनपा क्षेत्र की सरकारी चिकित्सा सेवा अच्छी होने की आस लेकर ही उन्हें जिताया होगा,अब चुनाव आने वाला है,और सांसद डा. श्रीकांत शिंदे कथित करोडो रुपये खर्च कर अपने संसदीय क्षेत्र में एक दिवसीय चिकित्सा शिबिर लगा रहे है.क्या इनएक दिवसीय चिकित्सा शिबिरो से डा. श्रीकांत शिंदे के संसदीय क्षेत्र के मतदाताओ का चिकित्सा सम्बन्धी समस्याओ का हल हो जाएगा ???
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…