डोम्बिवली -चर्चित वेब न्यूज़ पोर्टल मुंबई आसपास के आयोजन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर डोम्बिवली के म्हसोबा मंदिर के प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में वीर रस के वरिष्ठ कवि डॉ राज बुंदेली , उमेश शर्मा , युवा कवि योगेश मिश्रा ने कविता पाठ किया , जबकि कवि सम्मेलन का संचालन कवि कर्ण हिन्दुस्तानी ने किया।
डॉ राज बुंदेली ने राफेल सौदे पर हो रही राजनीती पर कटाक्ष करते हुए दोहा पढ़ा , जबकि युवा कवि योगेश मिश्रा ने विपक्ष के गठबंधन पर तीखी रचनाएँ पढ़ीं। वहीँ कवि उमेश शर्मा ने भी देश भक्ति की रचनाएँ सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीर रस के हस्ताक्षर डॉ राज बुंदेली ने दूसरे दौर में एक व्यक्ति के विलक्षण कार्यों को लेकर रचना सुनाकर सभी युगों की यादें ताज़ा कर दीं। संचालक कर्ण हिन्दुस्तानी ने राफेल और प्रियंका गाँधी पर रचनाएँ सुनाईं। मुंबई आसपास के चीफ प्रमोटर राजेश सिन्हा के आयोजन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी कल्याण जिला के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, बजरंग दल कल्याण जिला प्रमुख अर्जुन बाबड़, भाजपा प्रदेश आई टी सेल के सह संयोजक अधिवक्ता महेश शर्मा , ,स्थानीय भाजपा नगरसेवक रमाकांत पाटिल , बीजेपी की अल्पसंख्यक आघाडी के जमशेद खान, सामाजिक कार्यकर्ता, बद्री यादव , दिनेश जायसवाल, सुधांशु यादव के साथ अनेक कवि प्रेमी उपस्थित थे.
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…