Categories: FEATUREDNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी 27 जनवरी को उत्तर गोवा में भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर गोवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. भाजपा की गोवा ईकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने यहां पत्रकारों को बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पणजी में एकत्रित होंगे जहां वे एक स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत कर सकेंगे. यह गोवा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का दूसरा संवाद होगा.

इससे पहले मोदी ने 20 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र और महाराष्ट्र में कोल्हापुर, हातकणंगले, माधा और सतारा संसदीय सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. तेंदुलकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजधानी पणजी को उत्तर गोवा जिले से जोड़ने वाले मंडोवी नदी पर बने तीसरे पुल का 27 जनवरी को उद्घाटन करेंगे.

बता दें इससे पहले बीते जनवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दक्षिण गोवा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की तारीफ करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर आधुनिक गोवा के आर्किटेक्ट हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जल्द ही पार्रिकर के स्वस्थ होने की कामना भी कही.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago